सुरेश वाडकर

Search results

Tuesday, August 14, 2018

Transfer of Power की नीति में तीसरा भाग क्या और किस तरह खो गया ?
माउन्ट बेटन (Lord Mountbatten) से पहले 1946 में भारत के गवर्नल जनरल लोर्ड वेवेल (Lord Wevell) था। भारत छोड़ने से पहले उन्होंने एक योजना बनाई थी और उसके बारे मे रेडियो पर उन्होंने भाषण भी दिया था के,"जब हम भारत छोड़के जायेगे,तब सत्ता भागीदार के तीन लोग होंगे। 
1 )हिन्दू, 
2) मुसलमान और 
3) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति
बाबासाहब आंबेडकर ने What Congress & Gandhi have done to the untouchable में लिखा है कि लोर्ड वेवेल ने अपने भाषण में क्या जाहिर किया था। उनकी original speech यहां लिखी हे उसका मतलब ऐसे हे के 1946 तक अंग्रेजो की वह अधिकृत पॉलिसी (Policy) थी के जब हम भारत छोड़कर जायेगे, तब सत्ता के तीन हिस्सेदार होंगे। जो 1946 तक गवर्नल जनरल कह रहे थे, सत्ता के तीन भाग होंगे तो अंग्रेज की ये अधिकृत पॉलिसी थी। परंतु जब 15 अगस्त 1947 आया तब सत्ता में हिस्सेदार दो ही रहे। हिंदु के नाम में पर ब्राह्मण और दूसरा मुसलमान। मुसलमानो को गांधीजी पर विश्वास नही था। उन्होंने अंग्रेजो से कहा था के गांधीजी पर उनको विश्वास नही है। आप "अंग्रेजो जब तक भारत मे हो तो आप गांधीजी को आज़ादी दे दोगे और हम मुसलमानो को गांधीजी के पास से आज़ादी लेनी पड़ेगी हमको गांधीजी पर विश्वास नही।"

बाबा साहेब भी वैसा ही कहते थे के ब्राह्मणों को भी आज़ाद कर देना परन्तु ब्राह्मणों के आज़ाद करने से पहले कम से कम एक दिन पहेले हम को भी आज़ाद कर देना। हमको गांधीजी के उपर विश्वास नही। मानलो के उन्हें 15 तारीख को आज़ादी देते हो तो हमको 14 तारीख को देना। उसका सीधा अर्थ यह है के फिर हमको उनकी पास से आज़ादी लेने जाना न पड़े। यही बात मुसलमान भी कह रहे थे मतलब 14 अगस्त, 1947 के दिन पाकिस्तान बना। क्या आप लोगो को पता है उसका कारण? गांधीजी को 15 तारीख और पाकिस्तान को 14 तारीख को क्यों आज़ादी मिली?
क्या इस सच्चे इतिहास की जानकारी हे आप लोगोको के, 14 तारीख उनको क्यों मिली और 15 तारीख को गांधीजी को मिली? कुछ तो कारण होता ही हे ना। किसी भी परिस्थिति के निर्माण के लिए? 14 अगस्त को पाकिस्तान बना और मुसलमानों को हिस्सा मिला। 15 अगस्त को गांधी और ब्राह्मणों को हिस्सा मिला। सत्ता के तीन हिस्से (भाग) होने वाले थे तो तीसरा हिस्सा (भाग) कहा खो गया???????????
मेरा यह प्रश्न है के वह तीसरा हिस्सा (भाग) कहा खो गया??? कोन हे वह बदमाश के जिसने वह हिस्सा (भाग) गायब कर दिया? उस बदमाश का इतिहास में नाम है पर लोगो को पता नही। जानते हो उस बदमाश का नाम क्या है? ये बदमाश का नाम लोगो को पता होना चाहिए। तीन हिस्से (भाग) होने वाले थे और हिस्से (भाग) दो ही हुए। तीन क्यों न हुए? तीसरे हिस्से(भाग) का क्या अर्थ है? यह भारत-पाकिस्तान की तरह तीसरे हिस्से (भाग) अर्थ नही है।CONSTITUTIONAL FRAMEWORK की अंदर सत्ता के बटवारे होंगे के इसको इतना हिस्सा (भाग) मिलेगा और उसको इतना हिस्सा (भाग) मिलेगा, वह बटवारा भारतीय संगठित हिस्से की अंदर (WITHIN THE TERRITORY OF INDIA) होगा।पाकिस्तान और भारत के बटवारे हुए ऐसा नही।ये तीन हिस्सों का सिद्धांत अंग्रेजोने मान्य किया था। वो भी यही था कि Within the territory of India. भारतके अंदर ही सत्ता के तीन हिस्सेदार होंगे और भारतीय संविधान में ये बात लिखने में आएगी। तो फिर ये तीसरा हिस्सा कहा गायब हो गया और किसने गायब कर दिया??? ये इतिहास की आपको जानकारी होनी चाहिए।

#मा_वामन_मेश्राम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ, नई दिल्ली)

No comments:

Post a Comment